
नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी। 2009 से आईपीएल खेल रहे अश्विन ने 16 सीजन खेले।
आखिरी बार वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 38 साल के ऑफ स्पिनर ने यह फैसला दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ महीने बाद लिया। अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संन्यास की जानकारी दी।
अश्विन ने लिख, “मैं सभी फ्रेंचाइजी को सालों से मिली सभी शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण आईपीएल और बीसीसीआई को, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।”
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार एक मेंस प्लेयर को विदेशी टी20 लीग खेलने के लिए कुछ नियमों को पूरा करना होता है। विदेशी टी20 लीग में मैदान में उतरने वाले कुछ पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल, युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू, शिखर धवन और दिनेश कार्तिक हैं।
- इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास।
- घरेलू क्रिकेट से संन्यास।
- आईपीएल से संन्यास।



