Home देश मुश्किल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा, गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक...

मुश्किल में TMC सांसद महुआ मोइत्रा, गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज

0

 नई दिल्ली :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बीते सोमवार को घुसपैठ को लेकर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में महुआ ने कहा था कि इसे रोकना केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल रहे हैं।

‘भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला’टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है अगर दूसरे देश के लोग हजारों लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं, हमारी मां बहनों पर नजरें डाल रहे हैं और हमारी जमीन छीन रहे हैं तो फिर गलती किसकी है? बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में स्थिति बदल चुकी है।

महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्जभाजपा के नदिया उत्तर जिला के मीडिया संयोजक संदीप मजूमदार ने इसे लेकर महुआ के खिलाफ कृष्णानगर थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने महुआ के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह की हत्या कराने का मामला दर्ज कराना चाहा था लेकिन पुलिस ने इसे सामान्य डायरी के रूप में दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here