Home छत्तीसगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से मरीजों को नहीं मिल रही चिकित्सा...

उपस्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से मरीजों को नहीं मिल रही चिकित्सा सुविधा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमदला उपस्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से जरूरत मंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रहा है। साथ ही आरोग्य मंदिर भी भगवान भरोसे चल रहा है। उपस्वास्थ्य केंद्र में विराजमान डाक्टर स्टाफ नर्स अक्सर नदारद रहते हैं। कभी कभार दिखावे के लिए केंद्र का दरवाजा खुलता है और कब बंद हो जाता है किसी को मालूम नहीं होता।केंद्र दिन नहीं महिनो बंद रहता है। बिमारो को ईलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है उपस्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सही किया जाये। डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। अन्यथा आंदोलन करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है।

वर्जन
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ0 पी0 प्रसाद ने बताया कि दो नर्स हड़ताल पर बैठे हैं एक सेवानिवृत हो गई है फकत एक के भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सा सुविधा किस तरह मिल पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here