Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में बाढ़ संकट के बीच एनएमडीसी का राहत कार्य, 8000 राशन...

दंतेवाड़ा में बाढ़ संकट के बीच एनएमडीसी का राहत कार्य, 8000 राशन किट प्रदान कर प्रभावितों की मदद

0

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा : सुकमा और बीजापुर जिलों में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न विकट परिस्थितियों में एनएमडीसी की छत्तीसगढ़ स्थित परियोजनाओं ने राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दंतेवाड़ा में बाढ़ की भीषण तबाही के बाद, एनएमडीसी ने प्रभावित जन-जीवन को सामान्य बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए। कंपनी ने जिला प्रशासन को 8000 राशन और भोजन सामग्री किट प्रदान किए, जिससे प्रभावित लोगों को तात्कालिक राहत मिली।

लगातार बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और जन-धन की हानि भी हुई। एनएमडीसी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों को गति प्रदान की, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। इन प्रयासों ने न केवल तात्कालिक राहत प्रदान की, बल्कि समुदाय के प्रति एनएमडीसी की सामाजिक जिम्मेदारी को भी दर्शाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here