Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सद्भावना साइकिल रैली...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ शुक्रवार शाम 5 बजे एनएमडीसी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड से मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह और डीजीएम (पर्सनल) तनवीर जावेद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली सीआईएसएफ बैरक, बैंक चौक, अंबेडकर पार्क, और जयस्तंभ चौक से होते हुए इंटक भवन पर समाप्त हुई। इस अवसर पर यूनियन की ओर से सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here