
मुंगेली : स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने अपने वार्षिक हरियर मुंगेली अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला अस्पताल जाने वाली नहर रोड में पौधारोपण कर छत्तीसगढ़ रत्न, स्वर्गीय केदार सिंह परिहार को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के सदस्यों ने पीपल, कदम, मौलश्री, सिल्वर ऑक सहित कुल 10 पौधे रोपित किए और उन्हें ट्री गार्ड लगाकर संरक्षित किया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने परिहार जी के शब्दों – “मरके देव लोक झन जातेंव, कहु जन्म झन पातेंव, अउ छत्तीसगढ़ ल छांव करे बर मैं छानी बन जातेंव” – को स्मरण करते हुए कहा कि जैसे उन्होंने अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ महतारी को छांव दी, वैसे ही हम सब प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा कर धरती को छांव देने का कार्य करेंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान जुलाई-अगस्त में हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान चलाया जाता है। यह इस अभियान के 9वें वर्ष का आठवां और अंतिम चरण था।
इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 230 पौधे लगाए गए और सभी को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया। इस मौके पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो से जुड़े सदस्य – रामपाल सिंह, धनराज परिहार, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, कोमल चौबे, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, रविकांत सिंह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, रघुराज सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, धीरज जैन, दिलबाग सिंह, वासु पांडेय, चित्रकान्त सिंह, ओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव सहित कई सदस्य व पर्यावरण प्रेमी विजेंद्र मानिकपुरी, अरविंद रूपवानी, सोमेश नंदवानी, आदर्श गुप्ता, अक्षय सिंह, नितेश लालवानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



