Home छत्तीसगढ़ हुजूर पैगम्बर साहब की पैदाइश पर बंटी खुशियां, बच्चों की रैली में...

हुजूर पैगम्बर साहब की पैदाइश पर बंटी खुशियां, बच्चों की रैली में दिखा उत्साह

0

मुंगेली :  हुजूर पैगम्बर साहब के 1500 साला जश्ने विलादत के मौके पर मुंगेली की सुन्नी हनफ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी की ओर से भव्य बच्चों की रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शामिल होकर पैगम्बर साहब की मोहब्बत और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। रैली चुड़ीलाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कच्छी मस्जिद में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने बच्चों का स्वागत किया और तबर्रुक के तौर पर खान-पान की व्यवस्था की। बताया गया कि रबीउल अव्वल माह की 1 तारीख से 12 तारीख तक प्रतिवर्ष बच्चों की रैली फरीद रिजवी के नेतृत्व में निकलती रही है। इस बार सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा विशेष रूप से एक दिवसीय भव्य रैली निकालने का निर्णय लिया गया था।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रैली के दोनों ओर रस्सी की चैन बनाई गई। रैली में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए पैगम्बर साहब का संदेश और मोहब्बत का पैगाम दिया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here