Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा में पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान.. पेड़ पर लटकती...

पेंड्रा में पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर दी जान.. पेड़ पर लटकती दिखी लाश तो फ़ैल गई इलाके में सनसनी

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में एक पंचायत सचिव के आत्महत्या की हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सचिव के शव को जब्त कर आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। सचिव का शव एक पेड़ पर लटकते हालत में बरामद किया गया है।

घटना भालूमाड़ा के दारसागर ग्राम की बताया जा रही है। मृतक पंचायत सचिव का नाम राजेश सुमन है। वह सेमदर्री ग्राम में पदस्थ था। बहरहाल राजेश सुमन ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजन, करीबी, सहयोगी और सहकर्मियों से पूछताछ कर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here