Home छत्तीसगढ़ श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब सांकरा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय दिन-रात कबड्डी...

श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब सांकरा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता 24-25 सितम्बर को

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : ग्राम सांकरा में श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय भव्य दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 24 सितम्बर 2025, बुधवार से 25 सितम्बर 2025, गुरुवार तक आयोजित होगी।

आयोजक समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की नामचीन कबड्डी टीमें और प्रदेश स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता टीम को 41,000/- रुपए एवं आकर्षक ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21,000/- रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000/- रुपए, तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100/- रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 2000 रुपए निर्धारित की गई है। मैच मैट पर खेले जाएंगे और खेल के कुछ नियम प्रो कबड्डी की तर्ज पर तथा कुछ नियम आयोजन समिति द्वारा तय किए गए हैं। प्रतियोगिता में केवल 16 कबड्डी टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए खाने-पीने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, प्रतियोगिता दिन-रात प्रारूप में होगी, जिसके लिए मैदान में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है।

आयोजन स्थल – ग्राम सांकरा, धमतरी (छ.ग.)
आयोजन तिथि – 24 एवं 25 सितम्बर 2025

पंजीयन/संपर्क एवं एंट्री फीस भुगतान:

संपर्क नंबर: 8120836066

फोन पे के माध्यम से एंट्री शुल्क: 9770639383

आयोजक समिति ने ग्रामवासियों और खेलप्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here