Home ज्योतिष भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, यहां पढ़ें सूतक काल का...

भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, यहां पढ़ें सूतक काल का समय

0

 नई दिल्ली: वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद पूर्णिमा आज यानी 07 सितंबर (Chandra Grahan 2025 Date) को मनाई जा रही है। इस बार भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा।

यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और अंतिम है। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य और चंद्रमा बीच के पृथ्वी के आने पर सूर्य की किरणे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इसलिए चंद्र ग्रहण लगता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब से शुरू होगा और इसका सूतक काल क्या होगा।

चंद्र ग्रहण 2025 टाइम और डेट 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण (chandra grahanam timings in september 2025) का साया रहेगा। चंद्र ग्रहण (grahanam dates in 2025 in india) की शुरुआत 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होगी, जिसका समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

सूतक टाइम सूतक काल की शुरुआत- 07 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर

सूतक काल का समापन- 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण भारत (bharat me chandra grahan kab lagega 2025) के अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा।

करें ये कामचंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव लोगों पर पड़ता है। ऐसे में इस प्रभाव से बचाव के लिए चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर घर और मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद पूजा-अर्चना करें और चंद्र देव के नामों का जप करें। साथ ही विशेष चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

इन बातों का रखें ध्यानचंद्र ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
मंदिर के कपाट को बंद कर दें और न ही किसी देवी-देवता की प्रतिम को स्पर्श करें।
चंद्र ग्रहण के बाद पूजा करें और गरीब लोगों या मंदिर में दान करें।
इसके अलावा चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here