महासमुंद : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई व हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसमें तेंदुकोना सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। हायर सेकेंडरी में शिवम सोनी ने 95.6% अंक के साथ जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है उनके प्रदर्शन से पूरे अंचल गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राजश्री मिश्रा 91.4 % द्वितीय, यामिनी यादव 88.6% तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा में रोशनी ठाकुर 88.84% प्रथम स्थान, ईशा साहू 86% द्वितीय स्थान, आंचल पैंकरा 85.67% के तृतीय स्थान पर है।
पांचवी आठवीं का रिजल्ट भी घोषित
मुख्य अतिथि के श्री राम नारायण साहू, अध्यक्षता विनोद दीवान, विशेष अतिथि सी.आर.यादव, बलराम दीक्षित, चिन्ता राम साहू सहित बच्चों के पालक उपस्थित थे। कक्षा आठवीं में प्रियांशु साहू 97.6% प्रथम, तनुज बरिहा 96.6% द्वितीय स्थान, दुर्गेश कुमार पटेल 95.5% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कक्षा पांचवी में पियूष निर्मलकर 96.2% प्रथम स्थान,ओजस्वी साहू 94.6% द्वितीय स्थान, राघव सोनी 93.4% तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा अरुण से कक्षा एकादश का भी परीक्षा घोषित हुआ जिसमें सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों का भी शानदार रहा है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दसरी साहू समस्त स्टाफ एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष राम नारायण साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष जताया है। प्राचार्य श्रीमती दसरी विद्यार्थियों से आगामी दिनों में और कड़ी मेहनत करने की बात कही, पालक समिति अध्यक्ष ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए पढ़ाई के लिए छोड़ कर मोबाइल से दूर रहने को कहा ताकि ध्यान पढ़ाई के प्रति लगा रहे। शिवम् सोनी को 12वीं में 95.6% प्राप्त करने पर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष बलराम दीक्षित ने 1100रु., पालक समिति अध्यक्ष विनोद दीवान 1000रु. प्रदान कर सम्मानित किया।



