
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय : सरगुजा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरता झवरपारा में एक युवक के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी -लोखन राम पिता शिवधन राम राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम गोरता थाना उपस्थित आकर आरोपी (1)–मुकेश दास, (2)शिवालाल,(3) उमेश कुमार, (4) ऐतवार साय चारों निवासी ग्राम गोरता झवरपारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दरअसल 6 सितंबर दिन शनिवार को लोखन राम राजवाड़े गणेश पंडाल के पास से भाई के साथ घर वापस आ रहा था।
तभी झवरपारा के पास चारों आरोपी युवक के साथ गाली गलौज करते जमकर मारपीट किया। इतना ही नहीं युवक के बड़े पिता जो बीच बचाव करने आया था उसके साथ भी ग़लत बर्ताव करते हुए चारों ने मारपीट किया। लिखित तहरीर एवं चश्मदीदों के बीना पर लखनपुर पुलिस धारा 296 (ख) 351(2) 3(5) बीएनएस का मामला कायम कर तहकीकात करने जुटी है।



