Home छत्तीसगढ़ किरंदुल परियोजना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, शिक्षकों का सम्मान

किरंदुल परियोजना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, शिक्षकों का सम्मान

0

.एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा डीएवी स्कूल के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर परियोजना विद्यालय, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय, विद्या मंदिर, और भारत माता मॉडल स्कूल के शिक्षकशिक्षिकाओं के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक, और विशिष्ट अतिथि के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और व्यक्तित्व निर्माण में एक अच्छे शिक्षक की आवश्यकता को रेखांकित किया। वहीं, के.एल. नागवेणी ने स्वागत भाषण में शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके चरित्र निर्माण और देश के आदर्श नागरिक बनाने में योगदान की सराहना की।

समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार वितरित किए। शिक्षिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि. व सुरक्षा), एस. चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), डॉ. एम.वी. लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शैलेंद्र सोनी, सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.), दीपक पाल, सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.), देवरायलू, अध्यक्ष (एसकेएमएस), रोशन मिश्रा, उपाध्यक्ष (एसकेएमएस), ए.के. सिंह, सचिव (एमएमडब्ल्यू यूनियन), राहुल साठवने, वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.), विकास कुमार, सहायक प्रबंधक (मा.सं.), विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन रोजी निरोला सोरेन और कुनामी हंसदा, सहायक प्रबंधक (मा.सं.), ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में मो. तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्मिक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here