
अमरावती: अगले चार दिन आंध्र प्रदेश पर भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच राज्य में बारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मु्ताबिक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ राज्य में भारी बारिश हो सकती है।
गरज-चमक के साथ भारी बारिश:- मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिनों के लिए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी) और यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है “आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11 से 15 सितंबर तक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।”
तेज हवा चलने की संभावना:- इसमें कहा गया है कि 11 से 13 सितंबर तक एससीएपी में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। एनसीएपी और यानम, एससीएपी और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये हवाएं 15 सितंबर तक चलने की उम्मीद है
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बना Cyclonic circulation:- मौसम विभाग ने पूर्वानुमान अवधि के दौरान सभी पांच दिनों के लिए एनसीएपी और यानम, एससीएपी और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर एक ऊपरी हवाई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation ) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से बारिश होगी।



