Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने माँ चंद्रहासिनी के दर्शन कर नवरात्र पर्व के दौरान मन्दिर...

कलेक्टर ने माँ चंद्रहासिनी के दर्शन कर नवरात्र पर्व के दौरान मन्दिर परिसर की व्यवस्थाओ का लिया जायजा

0

सक्ती :  सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने नवरात्र पर्व के मद्देनजर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कलेक्टर ने चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम बरहागुड़ा पहुंचकर पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में चल रहे सर्वे की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को सर्वे का काम पूरी सावधानी और सटीकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

कोई किसान और उसका खसरा सर्वे से न छूटे

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयरों के साथ राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में किसी भी किसान का रकबा या खसरा छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी जरूरी जानकारियों का सही तरीके से संकलन करने और सर्वे को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने क्षेत्र के किसानों से भी सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीवी ऐप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित किसान अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से बाहर न रहे।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान डभरा एसडीएम विनय कश्यप, तहसीलदार संजय मिंज, नायब तहसीलदार आशीष पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here