Home छत्तीसगढ़ जिले में रजत जयंती पर स्वास्थ्य सुरक्षा का तोहफ़ा सैकड़ों हितग्राहियों को...

जिले में रजत जयंती पर स्वास्थ्य सुरक्षा का तोहफ़ा सैकड़ों हितग्राहियों को मिला आयुष्मान व वय वंदन कार्ड

0

एमसीबी : जिले में रजत जयंती उत्सव के उपरांत स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 70 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया। इसी कड़ी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिलेभर में बड़े पैमाने पर आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें सैकड़ों हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया।

ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 हितग्राही, ग्राम पंचायत उधनापुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 5 हितग्राही, जिला चिकित्सालय चिरमिरी में 5 हितग्राही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में 3 हितग्राही, आयुष्मान आरोग्य मंदिर घुटरा में 3 हितग्राही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलबहरा में 5 हितग्राही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाई में 5 हितग्राही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्री में 4 हितग्राही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरगा में 5 हितग्राही, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाई में 5 हितग्राही, कोठारी में 4, बिहारपुर में 5, डिहुली में 3, परसगढ़ी में 5, सिरौली में 3 और कठौतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए।

इस सामूहिक अभियान से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत गारंटी मिली है, जिससे रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिलेवासियों को एक सार्थक स्वास्थ्य उपहार प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here