Home क्रिकेट सचिन तेंदुलकर बनेंगे भारतीय क्रिकेट के ‘बॉस’? BCCI अध्यक्ष बनने के राज...

सचिन तेंदुलकर बनेंगे भारतीय क्रिकेट के ‘बॉस’? BCCI अध्यक्ष बनने के राज से उठ गया पर्दा…

0

12 सितम्बर 2025:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नए अध्यक्ष की तलाश है. दरअसल, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रॉजर बिन्नी ने 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद पद छोड़ दिया है. बिन्नी अक्टूबर 2022 से बीसीसीआई के अध्यक्ष थे. इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस पद को संभाल सकते हैं. लेकिन सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया है.

सचिन तेंदुलकर ने अफवाहों पर लगाया विराम:- सचिन तेंदुलकर की मैनेजमेंट कंपनी ने एक बयान जारी करके राज से पर्दा उठा दिया है. सचिन की कंपनी ने बयान में कहा, ‘हमें पता चला है कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए विचार किए जाने या नामांकित किए जाने के बारे में कुछ खबरें और अफवाहें फैल रही हैं. हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे निराधार अटकलों पर ध्यान नहीं दें.’

सचिन तेंदुलकर ने 24 सालों के इंटरनेशनल करियर में भारत को कई यादगार जीतें दिलाईं, लेकिन वह हमेशा से क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से दूरी बनाए रखने के पक्ष में रहे हैं. उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में चल रही अटकलों पर भले ही विराम लग गया है, लेकिन अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं. बीसीसीआई के चुनाव न केवल भारतीय क्रिकेट की दिशा तय करेंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसका असर पड़ेगा.

बीसीसीआई को बड़े खिलाड़ी की तलाश:-बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम), जो सितंबर 2025 के अंत में होने वाली है, उसमें नए अध्यक्ष का चुनाव एक प्रमुख मुद्दा होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने अगले अध्यक्ष के रूप में एक बड़े भारतीय क्रिकेटर की तलाश में है. बीसीसीआई के कई स्टेकहोल्डर्स चाहते हैं कि नया अध्यक्ष कोई ऐसा पूर्व क्रिकेटर हो, जिसने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो. बिन्नी से पहले सौरव गांगुली जैसे दिग्गज कप्तान इस पद को संभाल चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here