
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा: किरंदुल व्यापारी संघ के चुनाव में सोमवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जिसमें व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मूसलाधार बारिश के बावजूद छत्तीसगढ़ भवन में मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। अब तक लगभग 50% मतदान हो चुका है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं, लेकिन अंतिम परिणाम मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।
संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया मतदान अधिकारियों की देखरेख में पारदर्शी ढंग से संपन्न हो रही है। व्यापारियों का यह उत्साह किरंदुल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रहा है।



