
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को एक पीसी को किया । आज की पीसी में भी राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने इस पीसी में कहा कि वह सबूतों के साथ बात करेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि सबूतों से सब साफ है।
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से पकड़ा गया।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हुआ यूं कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया, और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं इस मंच पर ऐसा कुछ भी नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, अपने संविधान से प्यार करता हूं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं, और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत प्रमाण पर आधारित न हो जिसे आप निर्धारित कर सकें।



