Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण को मिला गाड़ी से मरवा देने की धमकी, उदयपुर थाना में...

ग्रामीण को मिला गाड़ी से मरवा देने की धमकी, उदयपुर थाना में हुई शिकायत

0

 

मुन्ना पांडेय सरगुजा :पीसीबी खदान के विभिन्न गतिविधियों को लेकर ग्रामीण वर्तमान में आंदोलनरत हैं। ग्रामीणों द्वारा गलत प्रस्ताव, लगातार निस्तार नदी में गंदा पानी बहाव किये जाने जैसे मुद्दों को लेकर के लगातार विरोध चल रहा है। इसी बीच एक आंदोलनकारी को गांव का ही जो की पीसीबी खदान में कार्यरत है के द्वारा आंदोलनकारी आनंद राम कुसरो निवासी ग्राम साल्ही को अनावेदक साल्ही द्वारा गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रार्थी ने बताया कि साल्ही निवासी अनावेदक पीसीबी खदान के साइड हेड माइनिंग मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों के इशारों पर मुझे गाड़ी से मरवा देने की धमकी दिया है ।आवेदक आनंद कुसरो ने यह भी बताया कि खदान प्रबंधक जानबूझ कर शराब पीकर ड्यूटी करवाता है और खदान विरोधियों के ऊपर खौफ बनाये रखने के नजरिए से इस प्रकार का नाजायज़ कृत कराते रहते हैं। इस तरह के मामले को लेकर आवेदक 18 सितंबर को थाना उदयपुर उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश करते हुये अनावेदक रघुनंदन पोर्ते वल्द धन्नाराम पोर्ते निवासी साल्ही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही अडानी के पीसीबी साइड हेड अमित तिवारी माइंस मनैजर पुरोषोतम मरकाम एवं अन्य अधिकारीयों का जिक्र करते हुये कहा है कि प्रबंधन के उक्त सभी अधिकारियों के सरपरस्ती में अनावेदक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से अपनी सुरक्षा के लिए मांग किया है। तथा पुलिस प्रशासन को आगाह किया है कि यदि मेरे साथ आने वाले समय में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो सबकी जिम्मेदारी अनावेदक एवं प्रबंधन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here