Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल नहर में गिरी सवार युवक की की मौत — पुलिस मर्ग...

मोटरसाइकिल नहर में गिरी सवार युवक की की मौत — पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया 

0

 

मुन्ना पांडेय सरगुजा:थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के नहर में गिर जाने से सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मकतुल कृष्ण कुमार राजवाड़े आ0 रामप्रसाद 42 वर्ष जाति रजवार निवासी कंचनपुर 19 सितंबर दिन शुक्रवार को अपने मोटरसाइकिल बजाज एक्स सी डी क्रमांक सीजी 15 सीसी 2499गाव के झोरी तालाब से नहाने के बाद घर वापस आ रहा था इसी दौरान नहर पुलिया मोड़ पर मोटरसाइकिल में सवार युवक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा जिससे युवक के सीने में अंदरूनी चोट आईं परिवार वालों ने घायल युवक को डायल 112 के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया जहां डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर लखनपुर पुलिस मक़तूल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग इटीमेशन चाक कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है। घटना से परिवार वालों एवं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here