Home आस्था 1 या 2 अक्टूबर दशहरा 2025 में कब? जाने सही डेट, महत्व...

1 या 2 अक्टूबर दशहरा 2025 में कब? जाने सही डेट, महत्व और शुभ मुहूर्त….

0

हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता सीता को वापस लाए थे. इसी कारण इस पर्व को रावण दहन के रूप में भी मनाया जाता है.दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है. साल 2025 में दशहरा की डेट को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है. जानते हैं दशहरा की सही तिथि क्या है और यह किस दिन मनाया जाएगा.

दशहरा 2025 की सही तिथि

1. पंचांग के अनुसार दशहरा 2025 में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि इस प्रकार है:

2. दशमी तिथि प्रारंभ: 01 अक्टूबर 2025, बुधवार, दोपहर 12:12 बजे

3. दशमी तिथि समाप्त: 02 अक्टूबर 2025, गुरुवार, दोपहर 01:13 बजे

4. दशहरा 2025 का पर्व 02 अक्टूबर 2025, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा.

दशहरा का महत्व

1. असत्य पर सत्य की जीत इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धर्म की रक्षा की थी.

2. मां दुर्गा का विजय दिवस नवरात्रि के बाद इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था.

3. शस्त्र पूजन विजयदशमी के दिन शस्त्र और औजारों की पूजा करने की परंपरा है, ताकि जीवन में विजय और सफलता बनी रहे.

4. नया कार्य आरंभ इस दिन नए कार्य की शुरुआत करना शुभ माना जाता है.

रावण दहन:- दशहरे के दिन जगह-जगह रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाकर दहन किए जाते हैं. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. रावण दहन देखने के लिए लोग उत्साहपूर्वक मैदानों और मेलों में इकट्ठा होते हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here