Home छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का मुंगेली...

प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का मुंगेली में हुआ भव्य स्वागत

0

मुंगेली :  प्रदेश साहू संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का 18 सितंबर को प्रथम आगमन पर जिला साहू संघ मुंगेली द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निरंजन साहू के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई, जो रेस्ट हाउस मुंगेली से प्रारंभ होकर दाऊपारा चौक होते हुए सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड में संपन्न हुई। सामुदायिक भवन में माता कर्मा की सामूहिक आरती के साथ स्वागत समारोह की शुरुआत हुई। चारभाठा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुहुप साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। वहीं नवनिर्वाचित प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू ने छत्तीसगढ़ी भाषा में समाज की एकजुटता और धर्मांतरण के खिलाफ सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, श्रीमती चंद्रावती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, सत्यप्रकाश साहू, तिलक राम साहू, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुंगेली में समाज के सभी इकाइयों द्वारा भव्य स्वागत पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ताकत एकजुटता में है और यह गर्व की बात है कि पहली बार प्रदेश में निर्विरोध संगठन का चुनाव हुआ है, जिसमें मुंगेली का योगदान विशेष रहा है। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, साल एवं श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार साहू ‘मोदी’ ने किया तथा समापन की घोषणा संरक्षक बलदाऊ साहू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें बलदाऊ प्रसाद साहू, हीरालाल साहू, विजय साहू, निरंजन साहू, श्रीमती शीलू साहू, श्रीमती इंद्रा साहू, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती संगीता साहू, डॉ. लेखूराम साहू, डॉ. रामकुमार साहू, डॉ. रेखा साहू, डॉ. गीतेश साहू, अजय साहू पार्षद, जितेंद्र साहू सहित जिले व ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक सदस्य शामिल रहे। उक्त जानकारी जिला प्रचार सचिव देवराज साहू ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here