
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के लीग चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से पटखनी दी थी। सलमान अली आगा के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम एक और करारी शिकस्त के दबाव को झेलते हुए मैदान संभालेगी।
हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने उसकी एक नहीं चली और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान ने नो हैंडशेक विवाद के चलते टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दे डाली थी, लेकिन आईसीसी अधिकारियों से बात करने के बाद उसने यूएई के खिलाफ अपना मैच भी खेला।
अब वो पाकिस्तान को मात देकर अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही इतना ड्रामा हो चुका है कि इस मुकाबले में निश्चित ही मजा आने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IND vs PAK के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 का मैच कहां खेला जाएगा?भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा।
IND vs PAK मैच कितने बजे शुरू होगा?भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा।
IND vs PAK मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का मैच का आनंद आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
IND vs PAK मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अहम जानकारी आप जागरण डॉट कॉम पर हासिल कर सकते हैं।



