Home छत्तीसगढ़ मेकाहारा के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप:डिलीवरी के बाद महिला के पेट...

मेकाहारा के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप:डिलीवरी के बाद महिला के पेट में लगे स्टीट्चेस खुले

0

रायपुर :  मेकाहारा अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। 13 सितंबर को एक महिला की डिलीवरी की गई थी। नवजात बच्चे की कंडीशन भी गंभीर थी। मेकाहारा में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बाद बच्चे को प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करना पड़ा था।

डिलीवरी के लिए मेकाहारा के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मां को स्टीट्चेस लगाए थे। 25 सितंबर यानी कल रात को स्टीट्चेस काटे गए। लेकिन इसके बाद अंदर के स्टीट्चेस खुल गए। पीड़ित पति तबरेज ने बताया कि कल रात से उनकी पत्नी दर्द में है, लेकिन अब तक कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचा। नर्स आई थी जो क्लीनिंग करके गई है। डॉक्टर के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। पत्नी की हालत गंभीर है, जबकि डॉक्टर कह रहे थे कि आज उसकी छुट्टी हो जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here