Home मनोरंजन लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म से लिक हुई तस्वीरें….

लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म से लिक हुई तस्वीरें….

0

Mumbai:- बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, जिनमें लक्ष्य और अनन्या पांडे ट्रडिशनल कपड़ों में नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म में अनन्या और लक्ष्य रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म के सेट से लीक हुई ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं.

नवंबर 2024 में हुई थी अनाउंसमेंट:- इस फिल्म की अनाउंसमेंट नवंबर 2024 में की गई थी. शुरुआत में इसने काफी चर्चा बटोरी, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक कोई अपडेट सामने नहीं आया. अब शूटिंग से आई इन ताज़ा तस्वीरों ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म पर काम पूरी रफ्तार से चल रहा है. फिल्म का टैगलाइन है , “प्यार में थोड़ा पागल होना पड़ता है”, जो इस ओर इशारा करता है कि कहानी एक अनोखी और गहरी प्रेमकहानी पर आधारित होगी.

निर्देशन और रिलीज़ की योजना:- ‘चांद मेरा दिल’ का डायरेक्शन विवेक सोनी कर रहे हैं. पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 2025 में रिलीज़ होगी, लेकिन अब तक इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है. फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट का एक बड़ा कारण है, लक्ष्य का करियर ग्राफ. उन्होंने बैड्स ऑफ बॉलीवुड और किल जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है. वहीं इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ दिखाई देगी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here