
ड्राईफ्रूट्स खाने से हमारे शरीर को अनगिनत फायदे मिलेते हैं. इन्हीं में से खजूर भी है जिसे रोजाना खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. खजूर में नेचुरल सुगर पाया जाता है जिस वजह से यह फिटनेस लवर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है. लेकिन क्या आप जानते हैं आम लोगों के लिए भी खजूर खाना जरूरी है. इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हमारे डाइजेशन के साथ साथ स्किन हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. खजूर को सूखा या भिगोया हुआ दोनों ही रूपों में खाया जाता है. लेकिन आर्युवेद की माने तो भिगोए हुए खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना भिगोए हुए खजूर खाने के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका.
बेहतर डाइजेशन:- खजूर में डाइटरी फाइबर बड़ी मात्रा में मौजूद होता है जिसे खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और खाना आसानी से पच जाता है. साथ ही इसे रोजाना खाने से कब्ज और गैस जैसी समस्याओ से भी राहत मिल सकती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार:- खजूर में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनिरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाता है. इसे रोजाना खाने से हम सर्दी जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाया जा सकता है. इसे खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत और बेहतर होता है.
हड्डियों को बनाए मजबूत:- दरअसल खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स पाएं जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. खास तौर पर छोटे बच्चों और बुढ़े-बुजुर्गों के लिए भिगोए हुए खजूर खाना जरूरी है. इसे रोजाना दूध के साथ मिलाकर खाने पर यह ज्यादा असरदार होता है.
स्किन के लिए फायदेमंद:- खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E त्वचा की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करते और झुर्रियां और डेड स्किन सेल्स को कम करते हैं और त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करता है.
नींद की समस्या को करे दूर:- खजूर में अमिनो एसिड्स पाएं जाते है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के लेवल को बढ़ाता है जो हमारी स्लीप साइकल को बेहतर बनाता है. अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते तो आप भिगे हुए खजूर ट्राई कर सकते हैं.
बेहतर हार्ट हेल्थ:- खजूर में पोटैशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है. साथ ही खजूर खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है जिससे हार्ट हेल्थ अच्छा होता है. इसलिए रोजाना खाली पेट 2-3 भिगोए हुए खजूर जरूर से खाने की सलाह दी जाती है.



