Home छत्तीसगढ़ डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में रितिका वेट्टी का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में रितिका वेट्टी का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल नई दिल्ली: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 में दिल्ली के डी.ए.वी., सी.एम.सी. की छात्रा रितिका वेट्टी ने 200 मीटर दौड़ को मात्र 32.00 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए 26 सितंबर, 2025 को विद्यालय द्वारा रितिका को 5100/- रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विद्यालय के प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने रितिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल शिक्षकों मनोज कुमार सिंह एवं तृप्ति प्रसाद की मेहनत की सराहना की। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया, यह कहते हुए कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here