
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा कुआकोंडा : कस्तूरबा गांधी विद्यालय कुआकोंडा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया के नेतृत्व में एक न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षकों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन तैयार किया गया तथा मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर, अधीक्षिका सीता बघेल, संकुल समन्वयक सर्वेश सविता, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ और बच्चे शामिल हुए। यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा।



