संदीप सिंग छाबड़ा खरोरा अमनपथ : क्रिकेट स्टार ग्रुप और प्रयास युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य दशहरा का आयोज की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। इस बार उड़ीसा से आए कारीगरों द्वारा इलेक्ट्रिक आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन लगभग 1.5 घंटे तक किया जायेगा। 61 फीट विशाल रावण का दहन किया जायेगा, जो कि खरोरा परिक्षेत्र के रहवासियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। समिति के सभी कर्मठ सदस्यों के द्वारा इस विशाल दशहरा में पधारें दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधाओं से वंचित रखने बहुत ही छोटे छोटे अपितु अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रह है।
प्रत्येक वर्ष की भांति नगर पंचायत खरोरा, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग सहित सभी विभागों का सहयोग दशहरा के आयोजन को भव्यता प्रदान करने मिल रही है। साथ ही इस विशाल और भव्य दशहरा के आयोजन में खरोरा नगर सहित पूरे परिक्षेत्र के सम्माननीयों का साथ और सहयोग भरपूर प्राप्त होता है। आयोजक समिति क्रिकेट स्टार ग्रुप और प्रयास युवा मंच के सभी सदस्य आप सभी से सविनय प्रार्थना करते है, इस विशाल दशहरा की भव्यता को बढ़ाने और अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने सपरिवार अवश्य पधारें।



