
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा बचेली : एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को एक स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली सीआईएसएफ चेकपोस्ट से शुरू होकर घड़ी चौक होते हुए गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई।
बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली, मुख्य महाप्रबंधक के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में टी. शिवा कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), सीआईएसएफ सीनियर कमांडेंट आशीष कुमार, महेश एस. नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमिक संघों के पदाधिकारियों सहित परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



