Home स्वास्थ्य दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई गजब के...

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई गजब के फायदे….

0

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. जब भी घर पर कोई खास डिश बनती है तो गरम मसालों का खास इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं दालचीनी को दूध में मिलाकर पिया जाए तो शरीर को कई फयादे मिलते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे डाइजेशन के साथ साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है. आइये जानते हैं दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे और इसे पीने का सही तरीका.

बेहतर डाइजेशन:- दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो हमारी पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है. साथ ही यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है जो गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है.

नींद लाने में मददगार:- दालचीनी में मैग्निशियम पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है. साथ ही दूध में मौजूद एमिनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ाकर निंद लाने में मदद करता है. इसे रोजाना सोने से पहले पीने से आप गहरी और सुकून भरी निंद ले सकते हैं.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद:- दालचीनी के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. दूध के साथ दालचीनी लेने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो सकता है.

वजन कम करने में मददगार:- दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है जो कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है. अगर आप वेटलॉस की जर्नी पर हैं तो रोजाना सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. साथ ही इसे पीकर आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं तो ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

सर्दी जुकाम से दिलाए राहत:- सर्दी जुकाम में खासतौर पर गरम मसालों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी जुकाम जैसी वायरल बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है. इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले की खराश दूर होगी और आपको जल्द आराम मिलेगा. दालचीनी वाला दूध सर्दियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है.

इम्यूनिटी बढ़ाए:- दालचीनी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी-गुण शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है. इसके रोजाना सेवन से आप मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here