Home छत्तीसगढ़ खेत की मेढ़ पर पत्नी की लाश, फांसी पर लटका मिला पति...

खेत की मेढ़ पर पत्नी की लाश, फांसी पर लटका मिला पति का शव, दंपती ने 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह

0

बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के जोगी अमराई गांव में बुधवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव में महिला की खून से सनी लाश खेत के मेढ़ पर मिली है। उसके पति का शव कुछ दूर पर फांसी पर लटक रहा था। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांस लगा ली है। पीएम रिर्पोट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि जोगी अमराई में रहने वाले अमित कुमार इंदुआ ने करीब 12 साल पहले अंजू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के 10 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। मंगलवार को दंपती अपने बच्चों के साथ रतनपुर स्थित महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। रात को घर लौटने के बाद सभी भोजन कर सो गए।

थाना प्रभारी के अनुसार, अगले सुबह अंजू और अमित घर में नहीं थे। जिसके बाद स्वजन खेत की ओर गए। वहां उन्हें अंजू की लाश मेढ़ पर और अमित की लाश पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने पर अमित की मां दुरपति बाई गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं।

बेटे और बहू की लाश देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस अंजू के मायके वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही गांव वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here