Home छत्तीसगढ़ शराब पीकर दुर्गा पंडाल में ड्यूटी करने पहुंचा आरक्षक, नशा चढ़ने पर...

शराब पीकर दुर्गा पंडाल में ड्यूटी करने पहुंचा आरक्षक, नशा चढ़ने पर झूमने लगा

0

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुर्गा उत्सव के दौरान पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाली घटना सामने आई है। यदुनंदन नगर के तिफरा इलाके में स्थित दुर्गा पंडाल में तैनात आरक्षक प्रशांत रावत को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में होने की वजह से वह जमीन पर जूते उतारकर बैठ गया था और सिर नीचे कर झूम रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग यह कहते हुए दिख रहे हैं कि देखो ये पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए तैनात है। हालांकि इस घटना पर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here