Home छत्तीसगढ़ बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वेतन वृद्धि...

बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, वेतन वृद्धि को लेकर कर रहे प्रदर्शन

0

आरंग :  रायपर जिले के आरंग स्थित बंजरंग केमिकल कंपनी के कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें महज 200 रुपए रोजी पर 8 घंटे काम कराया जाता है. इसलिए वे अब वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक, बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारियों में कम वेतन मिलने से नाराजगी है. इसी को लेकर आज सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं. वे वेतन बढ़ाने की मांग की कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here