नई दिल्ली : मतदान केंद्रों पर बुर्काधारी या चेहरा ढंककर घूंघट आदि में आने वाली महिलाओं की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने एक नई व्यवस्था बनाई है, जिसमें ऐसी महिलाओं की पहचान के लिए अब प्रत्येक मतदान केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की तैनाती होगी।
जो किसी भी बुर्काधारी या चेहरे को ढंककर आने वाली महिलाओं की पहचान को लेकर किसी भी तरह का संदेह होने पर तुरंत उनकी जांच करेगी। जिसके बाद ही उसे मतदान का मौका दिया जाएगा। आयोग ने फिलहाल बिहार से इसकी शुरूआत का फैसला लिया है। साथ ही बिहार के सभी 90712 मतदान केंद्रों पर एक-एक आंगनबाड़ी सेविकाओं की तैनाती दी है।
वैसे भी अभी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बुर्काधारी व परदे में आने वाली महिलाओं की पहचान को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से सवाल खड़े किए जाते रहते है। एक सवाल के जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ किया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान से पहले मतदाता की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। बिहार चुनाव में इसे सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए है।
उदाहरण के लिए यदि पटना में चुनाव गड़बड़ी से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज करानी है, तो पटना का एसटीडी कोड़ नंबर यानी 91-612-1950 डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। आयोग का दावा है कि यह सुविधा पहली बार शुरू की गई है।



