Home छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष: जिला जेल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रजत महोत्सव वर्ष: जिला जेल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

0
मुंगेली :  छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला जेल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के पैथोलाजिस्ट डॉ. के.एस.कंवर, स्टॉफ नर्स, कमलेश्वर, लैब टेक्नििशयन, राजबिहारी बघेल, लैब सहायक सौरभ यादव द्वारा रक्तदान करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की गई। तत्पश्चात सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल, शिक्षक  वतन शर्मा, वाहन चालक सुनील कुमार जांगड़े, प्रहरी  अनिल क्षत्रिय, हिमांशु बंजारे,  कोमल पाली,  सुशील कुमार, उरदव बघेल, मकुन्दा यादव आदि के द्वारा रक्तदान किया गया।
सहायक जेल अधीक्षक पटेल ने बताया कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती। शरीर 48 से 72 घंटे में रक्त की भरपाई कर लेता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत सराहनीय पहल है, इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए, जिससे जिला चिकित्सालय के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here