रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : कुन्नी मंडल के ग्राम देवीटिकरा तूरना कुसू के शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौवमी के छात्राओं को 9 अक्टूबर दिन गुरुवार को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। सायकल वितरण समारोह के बतौर मुख्य अतिथि लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज विशिष्ट अतिथि जंप अध्यक्ष श्रीमती शशी कला विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि महंत रहे। स्कूली छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर की गई ।
विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा –सरस्वती सायकल योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस योजना को समूचे प्रदेश स्तर में लागू किया था । तब से चल रही है। स्कूली छात्राओं को स्कूल आने जाने में सहुलियत तथा समय की भी बचत हो रही है। पहले बालिकाओं को घर से स्कूल तथा स्कूल से घर तक आने जाने में परेशानी होती थी समयाभाव के वजह से बालिकाओं को बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ती जिसे देखते हुए प्रदेश के भाजपा सरकार ने इस योजना को लागू किया ताकि बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले और वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सके।
दूसरे मचासीन अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। शासकीय हाई स्कूल देवी टिकरा में 24 तूरना हाईस्कूल में 40 तथा ग्राम कुसू हाई स्कूल में 16 छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज के कर कमलों से निशुल्क सायकल का वितरण किया गया। लाभान्वित छात्राओं ने सायकल घंटी बजा कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर विधायक मिंज क्षेत्र वासियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान करने भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंडल महामंत्री विक्रम सिंह विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू भज्जू सिंह दिलभरोस मरावी कपिल राजवाड़े,मदन अग्रवाल विकास सिंह संजय गुप्ता विफल लकड़ा हेमंत सिंह आदित्य प्रजापति तेज सिंह सत्यनारायण राजवाड़े ग्राम सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाऐ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



