Home लाइफ इस दिवाली दिखना है सबसे ‘हटके’ और स्टाइलिश? ट्राई करें ये 5...

इस दिवाली दिखना है सबसे ‘हटके’ और स्टाइलिश? ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी कुर्ती डिज़ाइन!

0

सालभर दिवाली का त्योहार आता है। इस फेस्टिवल का इंतजार लोग काफी लंबे समय से करते हैं। त्योहार नजदीक आने पर हर घर में तैयारियां शुरु हो जाती है। ऐसे में दिवाली पर तैयार होकर नए कपड़े पहनकर एक अलग ही मजा आता है।

अगर आप ट्रेंडी र हटके लुक चाहती हैं तो एक मौके पर ये शार्ट कुर्ती पहन सकती हैं। यह आपके लुक काफी एन्हांस करेंगे। क्लासी दिखने के लिए आप ये कुर्ती जरुर वियर करें।

लूज कुर्ता विद ए लाइन

इन दिनों लूज कुर्ता पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। ऐसे में आप शार्ट लेंथ के साथ लूज स्लीव और साथ में लूज पैट डिजाइन वाला कुर्ता पहन सकती हैं। ह लुक दिवाली सेलिब्रेशन में बेहद सुंदर दिखेगा।

डबल लेयर एस्मेट्रिक कुर्ती

आप दिवाली पर फ्लेयर पलाजो पैंट के साथ डबल लेयर वाले एस्मेट्रिक डिजाइन के कुर्ते पहन सकते हैं। यह कुर्ता लुक दिवाली पार्टी से लेकर दिवाली पूजा के लिए भी बेस्ट रहेगा।

शार्ट कुर्ती विद स्कर्ट

दिवाली पर जरा हटके दिखने के लिए शॉर्ट कुर्ती विद स्कर्ट बेहद सुंदर लगेगी। इसे आप पलाजो या फिर स्कर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं। यह कुर्ती आपको क्लासी लुक देगी।

बांधनी प्रिंट शॉर्ट कुर्ता पैंट

आजकल बांधनी प्रिंट को काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी दिवाली पर चार चांद लगाने के लिए बांधनी प्रिंट फारसी डिजाइन वाले पायजामे के साथ शार्ट कुर्ती का ये लुक जरुर ट्राई करें। इस आउटफिट देखकर सब आपकी तारीफ करेंगे।

प्लेन कुर्ता विद एंब्रायडरी पैंट

अगर आप सिंपल और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो आप प्लेन डिजाइन वाले शॉर्ट लूज फिटेड कुर्ते के साथ एंब्रायडरी डिजाइन और पैटर्न वाले पैंट स्टाइल बॉटम को वियर कर सकती हैं। आपके लुक को देखकर लोग दीवाने हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here