Home छत्तीसगढ़ सरे राह शराब पी रहे शराबियो को पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार कर...

सरे राह शराब पी रहे शराबियो को पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : बीते 13अकटूबर दिन सोमवार को दौराने गस्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि लखनपुर बेलदगी मुख्य मार्ग में कुछ शराबी सरे राह शराब पी रहे हैं। सूचना तस्दीक के लिए दो गवाह के साथ पुलिस ने घेराबंदी करते हुए शराबियो को पकड़ने का कोशिश किया गया लेकिन शराबी अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब बोतल डिस्पोजल मौके पर छोड़कर फरार हो गये। लेकिन पुलिस ने शराबी रामसागर पैकरा वल्द परशुराम पैकरा उम्र 28वरष निवासी ग्राम कोसगा को पकड़ कर थाना लाया गया डाक्टरी मुलाहिजा के बाद धारा सदर 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध करना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। जुर्म जमानती होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here