Home छत्तीसगढ़ राजपुरी एवं पुहपुटरा हाई स्कूल में 78 बालिकाओं को योजना के तहत...

राजपुरी एवं पुहपुटरा हाई स्कूल में 78 बालिकाओं को योजना के तहत मिली साइकिल

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड लखनपुर के रजपुरी कला एवं पुहपुटरा शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौवमी के बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। राजपुरी कला के हाइ स्कूल में 48 तथा पुहपुटरा में 30 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी मन-मस्तिष्क एवं वातावरण में उल्लास और भक्ति का संचार हुआ।

रजपुरी कला में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य वर्षा सिंह ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, एवं सेवानिवृत्त बीईओ सुरेश जायसवाल उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में शिक्षा की गुणवत्ता, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा कि बच्चों की अभिरुचि के अनुसार अलग से समय निकालकर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पेयजल की समस्या एवं प्रार्थना शेड निर्माण की मांग भी रखी गई, जिस पर मंत्री प्रतिनिधि ने शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
पुहपुटरा विद्यालय में भी 30 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह रहीं। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल तथा सेवानिवृत्त बीईओ सुरेश जयसवाल ने संबोधित किया। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन और काव्य प्रस्तुति ने छात्राओं एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह, राजेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, कार्तिक प्रजापति, गजेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, घरभरन राजवाड़े, उमेश्वर सिंह, अमोल राजवाड़े, चेतन राम महोदय, सोनवानी, सुदर्शन मानिकपुरी, रामेश्वर राम, सतनारायण दास, धनु राजवाड़े सहित संस्था प्रमुख मैथ्यूज, अभिभावकगण, ग्रामीणजन तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत इस प्रकार के वितरण कार्यक्रम से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here