Home छत्तीसगढ़ बिहार चुनाव मतदाताओं को रिझाने पहुंचे छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल

बिहार चुनाव मतदाताओं को रिझाने पहुंचे छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :  लोकतंत्र के महा संग्राम में अपनी भूमिका निभाने छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल आज बिहार चुनाव प्रवास के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने पातेपुर विधानसभा के दक्षिणी मंडल अंतर्गत बिजरौली, शाहपुर एवं टोला गाँवों के साथ-साथ पश्चिमी मंडल के सुकी एवं मोहम्मदपुर गाँवों में मतदाताओं के बीच पहुंच व्यापक जनसंपर्क करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। उन्होंने घर-घर जाकर जनता से संवाद किया, केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बिहार के सतत विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला, विकास और सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह संवाद एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here