Home छत्तीसगढ़ फाइनल मुकाबले में करई टीम ने तिरकेला फूटबॉल टीम को एक गोल...

फाइनल मुकाबले में करई टीम ने तिरकेला फूटबॉल टीम को एक गोल से शिकस्त दी

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : विधायक प्रबोध मिंज फैंस क्लब द्वारा ग्राम तिरकेला(पोटेखार) में 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाईनल मैच ग्राम करई एवं तिरकेला फूटबॉल टीम के दरमियान खेला गया जिसमें ग्राम करई के टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी ग्राम तिरकेला के टीम को एक गोल से शिकस्त दी। अंतिम समय तक तिरकेला की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। फूटबॉल समापन कार्यक्रम के बतौर मुख्यअतिथि लुण्ड्रा विधायक मा. प्रबोध मिंज विशिष्ट अतिथि, कुन्नी मंडलअध्यक्ष रविमहंत , मंडल महामंत्री एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधी सुभाष राठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भैया लाल साहू, रत्तू एक्का, हंस कुमार,प्रवीण यादव, सुरेश सिंह, संजय साहू, कृष्णा राठिया, पारस राजवाड़े, दीपनारायण यादव, जमुना प्रसाद, गोविंद यादव, गोविंद यादव, विजय कुजूर संदीप एक्का,सोमार साय,गणेश मिंज,जीवन एक्का,जोधन एक्का, दीपक गुप्ता, रामलाल एक्का मचासीन रहे। विधायक मिंज ने खिलाड़ियों तथा दर्शक दीर्घा में उपस्थित खेल प्रेमियों को समबोधित करते हुए कहा – खेल से तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं आपसी भाईचारा बना रहता है। इस तरह के आयोजन बीच-बीच में होते रहने चाहिए। शारीरिक तन्दुरूस्ती के खेल जरूरी है।

करई टीम से खेल रहे 15 वर्षीय अमोलिया खेस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये एक गोल दागे जिससे करई की टीम 1 गोल से विजयी रहा। विजेता टीम को 30.000/ रूपये नगद एवं ट्राफी तथा उपविजेता टीम ग्राम- तीरकेला को द्वितीय पुरस्कार नगद 20,000 एवं ट्रॉफी मुख्य अतिथियों के कर कमलों से प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here