Home देश गुजरात सहित कई जिलों में बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा...

गुजरात सहित कई जिलों में बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम…

0

गुजरात में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है. शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर भारी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव, भरूच, वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, डांग, तापी, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, गांधीनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अरब सागर में बने दबाव के कारण बारिश की संभावना है.

सौराष्ट्र-कच्छ में ऑरेंज अलर्ट:- बारिश का सबसे ज्यादा असर सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में देखने को मिलेगा, जहां भारी बारिश की संभावना है. इसलिए मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, अगले 2 दिनों तक भारी बारिश वाले दक्षिण गुजरात के जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के मध्य भाग में स्थित अहमदाबाद जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिससे शहरी इलाकों में भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी:- भारी बारिश के अनुमान के साथ ही राज्य के कई अन्य इलाकों में भी सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मोरबी, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, बोटाद, अहमदाबाद, मेहसाणा, गांधीनगर, साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, पंचमहल, महिसागर, दाहोद, नर्मदा, छोटा उदेपुर में हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. इस संभावित खराब मौसम और समुद्र की उथल-पुथल को देखते हुए, मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की स्पष्ट हिदायत दी गई है. राज्य के सभी बंदरगाहों पर खतरे का संकेत देने वाला एलसीएस सिग्नल संख्या 3 फहराया गया है, जो दर्शाता है कि बंदरगाह से निकलने वाले जहाजों के लिए गंभीर मौसम की चेतावनी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here