Home देश उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक होगी बारिश, गिरेगा पारा, आया IMD...

उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक होगी बारिश, गिरेगा पारा, आया IMD का अलर्ट…

0

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को भी बेमौसम बारिश जारी रही. कई जगहों पर हुई भारी बारिश से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी. इस दौरान मौसम ठंडा और नम बना रह सकता है. इस मौसम के बाद ठंड बढ़ सकती है.

इन जिलों में बारिश रही जारी:-  पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज़्यादा 47.8 मिलीमीटर (मिमी.) बारिश झांसी में दर्ज की गई. इसके अलावा उरई में 40 मिमी. और हमीरपुर में 24 मिमी. बारिश दर्ज की गयी. अयोध्या, कानपुर, सुलतानपुर, इटावा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज और गोरखपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की सूचना है राजधानी लखनऊ में 22.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी, जिससे तापमान में खासी गिरावट आयी. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके अनुसार बाराबंकी और अयोध्या में न्यूनतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here