Home छत्तीसगढ़ आर्थिक शोषण से मुक्ति का मार्ग है, सहकारिता : नेमीचंद देव

आर्थिक शोषण से मुक्ति का मार्ग है, सहकारिता : नेमीचंद देव

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी//सिहावा :  विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहकारिता की भूमिका अहम है। सहकार से समृद्धि के अंतर्गत केंद्र शासन के 54 विभिन्न पहलुओं को अंगीकार कर हम सहकारिता के विजन के द्वारा आर्थिक शोषण से मुक्त होकर समृद्ध व उन्नत भारत का निर्माण कर सकते हैं। उक्त विचार नेमीचंद देव सहकारिता विस्तार अधिकारी, विकासखंड नगरी ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नगरी विकासखंड के अंतर्गत लैंप्स सिहावा में आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किया।

जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्यक्रम में जनपद पंचायत नगरी के सभापति श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, लैंप्स सिहावा के पूर्व प्राधिकृत अधिकारी यशवंत नाग, उप सरपंच सिहावा सुनील निर्मलकर, एन सी देव सहकारिता विस्तार अधिकारी नगरी, राजेश यदु लैंप्स प्रबंधक सिहावा, जिला सहकारी संघ के प्रबंधक ए पी गुप्ता की गरिमामयी में उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती नागवंशी ने कहा कि विष रहित खेती आज की आवश्यकता है। रासायनिक खादों का सीमित प्रयोग करते हुए जैविक खाद का प्रयोग करने, गोपालन के द्वारा उन्नत कृषि करने तथा पशु पालन को बढ़ावा देते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक व सहकारी सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन लैंप्स सिहावा प्रबंधक राजेश यदु ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here