
छुरिया : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से धान की फसलों हरूना और माई किस्म जो दशहरा के बाद कटाई शुरू हो गई थी,अचानक हो रही लगातार बारिश से कटे हुए धान मे अंकुरित आने लगा है,खेतों में पानी भरा हुआ है,जिसके चलते किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गई है,किसान जिसके चलते काफी चिंतित हैं,अब उनके फसल की नुकसानी का आंकलन करने जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बीमा कंपनी के साथ मिलकर क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए गए है । छुरिया विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम भोलापुर के कृषक भागचंद घृतलहरे के खेत का मुआयना किया गया,गिरे हुए धान के फसल अंकुरित होकर काले पड़ने लगे । इस अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डडसेना,छुरिया मंडल अध्यक्ष कांता प्रसाद साहू,हितेश गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, हुमन ठाकुर पूर्व सरपंच भोलापुर,टीकम पांडे मौजूद रहे ।



