Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा राज्योत्सव में भारी बवाल, कलेक्टर से विवाद के बाद विधायक ने...

बेमेतरा राज्योत्सव में भारी बवाल, कलेक्टर से विवाद के बाद विधायक ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार

0

 बेमेतरा :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह बवाल सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के मंच पर किसी बात को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच तकरार हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि आज राज्योत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी लोग बैठे हुए थे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक देख रहे थे। वहीं सामने कलेक्टर बैठे थे और उनके ठीक पीछे हम लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान वेटर कुछ काम कर रहे थे, तभी कलेक्टर ने उन्हें डांटते हुए कहा, चलो, यहां से भागो। उसके कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने ऊंची आवाज में हमें भी कहा चलो आप लोग भी यहां से पीछे बैठो। यह बात हमें अच्छी नहीं लगी। हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ पार्षद भी थे। कलेक्टर का यह व्यवहार हमें बिल्कुल ठीक नहीं लगा। हमने यह बात अपने विधायक को बताई, जिसके बाद विधायक समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस लौट आए। अब सांसद आ रहे हैं, उनसे बातचीत के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here