छुरिया : जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा के नेतृत्व में आज तहसीलदार छुरिया में सैकड़ों किसान प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बारिश से फसल क्षतिपूर्ति दिलाने के लिये आज गहिराभेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच सहित किसानों ने आवेदन दिया।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छुरिया को जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा ने आज ग्राम पंचायत गहिराभेड़ी सहित बेलरगोंदी, पंडरीपथ्रा, सीताकसा, जंगलपुर, बैरागीभेड़ी के सैकड़ों किसानों के साथ छुरिया पहुंच कर श्रीमान तहसीलदार छुरिया एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को लिखित आवेदन देकर किसानों की ज्वलंत समस्या के निदान हेतु निवेदन किया है।
अचानक से बेमौसम बारिश हो जाने के कारण किसानों की खड़ी फसल का भारी नुकसान हो गया है किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है किसानों की इस घोर संकट की घड़ी में जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा ने आज किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के लिये छुरिया में आवेदन दिया।जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा के साथ जनपद सदस्य प्रकाश मोटघरे, सरपंच गहिराभेड़ी श्रभ्मती वेद बाई पोर्ते, ग्राम पटेल छन्नू लाल, अन्जु साहू, खेमलाल साहू, उमाशंकर साहू, छबिल चंन्द्रवंशी, भरत वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य किसान भी उपस्थित रहे।



