
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छतीसगढ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जंप लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरजा स्कूल मैदान में 4 नवम्बर दिन मंगलवार को उतर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातिय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी विशिष्ट अतिथि जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े सरपंच श्रीमती कलावती पोर्ते उपसरपंच श्रीमती हुलसी राजवाड़े शिवराज सिंह, पूर्व सरपंच सुखसाय पोर्ते, शिव व्रत पावले मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता सचीव शिवनारायण सिंह रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। जोन स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में लखनपुर मंडल क्षेत्र के 11 करमा नर्तक दलो ने भाग लेकर करमा नृत्य का बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के द्वारा निर्णय लेने के बाद पंचायत स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को ब्लॉक, जिला तथा प्रदेश स्तर के नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।विजयी नर्तक दल को जिला एवं राज्य में निर्धारित पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक और पारंपरिक रंगारंग प्रस्तुति ने सभी कामन मोह लिया।मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विष्णु देव साय के भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस रजत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोक नृत्य के कलाकारों को एक नई पहचान मिले। जंप उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े ने जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव के महता को समझाया। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में आसपास पंचायतों से आये करमा नृतक दल के महिला पुरूष कलाकारों ने भाग लिया आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



